अमरनाथ यात्रा में बालटाल में फंसे कोलारस के 8 युवा,सरचू के वॉर्डर पर फंसे है शिवपुरी के 12 युवा, मदद के नाम पर सिर्फ फोन से हालचाल जान रहे है जिम्मेदार

शिवपुरी। इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है और शिवपुरी से हजारों लोग अमरनाथ यात्रा में शामिल होने गए थे। परंतु वहां अब भयकंर बारिश और बर्फवारी से रास्ता टूट गया है। जिसके चलते यहां चारों और से रास्ता टूट गया है। जिसके चलते यहां शिवपुरी के लगभग 20 युवा फसें हुए है। इन सभी फसे युवाओं ने मध्यप्रदेश सरकार से उन्हें बापस निकलाने की गुहार लगाई है। परंतु गुहार का असर महज इतना हो रहा है कि यहां जिम्मेदार सिर्फ फसे हुए लोगों को फोन लागकर उनके हाल चाल जान रहे है परंतु धरातल पर उनकी कोई मदद नहीं हो रही है।

बताया गया है कि शिवपुरी से 12 युवाओं का एक जत्था अमरनाथ यात्रा पर गया था। जिसमें वहां से लौटते समय अचानक तेज बारिश और बादल फट जाने से व्यास नदी उफान पर आने से यहां हाईवे पूरी तरह से टूट गया है। जिसके चलते लेह और सरचू वॉर्डर पर शिवपुरी के 12 युवा बीते 4​ दिन से शासन की मदद का इंतजार कर रहे है। परंतु चार दिन बीत जाने के बाद अभी तक उनके पास महज जिम्मेदारों के फोन पहुंचे है लेकिन मदद के नाम पर कुछ भी संभब नहीं हुआ है।

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे 12 लोगों ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कैविनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में वे कह रहे हैं कि यहां प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा। आसपास के होटलों और ढाबों पर भी राशन खत्म हो गया है। यात्रियों ने कहा, हम बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में मनाली घूमने रुक गए, यहां आज हमारा चौथा दिन है।

शिवपुरी के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि ग्रुप के पास जो भी खाने-पीने का सामान है, वो आज मंगलवार खत्म हो जाएगा। आसपास के होटलों में भी अब खाने-पीने की सामग्री नहीं बची है। गाड़ियों का डीजल भी खत्म होने वाला है। काफी ऊंचाई पर होने के कारण ऑक्सीजन भी सही से नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही यहां फसे पत्रकार रोहित मिश्रा ने बताया है कि वह बीपी और सुगर के पेसेंट है। जिसके चलते उन्हें दबाइयों की आवश्यकता है। ​यहां न तो उन्हें दबाई मिल रही और न ही खाना,यहां कोई सुध तक लेने बाला नहीं है।

इसके साथ ही कोलारस क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा पर गए रन्नौद मडंल अध्यक्ष अवध बोहरे और उसके 7 अन्य साथी भी बालटाल में फंस गए है। बालटाल से श्रीनगर का रास्ता पूरी तरह से बंद होने के चलते वह यहां से निकल नहीं पा रहे है। जिसके चलते इन्होंने भी शासन से मदद की गुहार लगाई है। जिसे लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को चिट्टी लिखकर मदद की मांग की है।

इसके साथ ही केन्दीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सरचू में फंसे यात्री टिंकल जोशी को फोन लगाकर मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द उन्हें निकलाने की व्यवस्था करें। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने भी पुलिस मुख्यालय को अबगत कराया है कि यह युवा वहां से महज हेलीकॉप्टर से ही निकल सकते है।

शिवपुरी के यह युवा फंसे हुए है
अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष,पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष,रोहित मिश्रा पत्रकार,ट्विंकल जोशी पत्रकार,लकी रावत,कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी, विनोद रावत ,शिवम गुप्ता साडी कारोबारी,मयंक जैन व्यापारी,लाखन रावत,सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ इस यात्रा में फस गए है।

कोलारस के यह युवा बालटाल में फंसे हुए है
अवध बोहरे मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, रन्नौद,विपिन शर्मा भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य,प्रवीण मिश्रा बजरंग दल संयोजक प्रखंड रन्नौद, अभिषेक बोहरे,प्रदीप जैन पत्रकार, कृष्णकांत शर्मा,अविनाश तिवारी,गणेश सैन फंसे हुए है।

वीडियों खबर यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *