अपनी ही AUTO में सब्जी भरकर ला रहे थे दो सगे भाई,ट्रक ने पीछे से रौंद दिया, भाई की मौत,चचेरे भाई सहित 4 घायल

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव से आ रही है। जहां आज एक सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है। इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार चंदौरिया गांव के कुशवाह परिवार के लोग अपनी आटो में सब्जी लेकर गुना से अपने गांव चंदौरिया जा रहे थे। तभी सुमेला के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आटों में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे इस आटों में सबार दो सगे भाईयों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

जहां डॉक्टरों ने महेन्द्र पुत्र देवीलाल कुशवाह उम्र 29 साल को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में शिवराज पुत्र देवीलाल कुशवाह उम्र 35 साल निवासी चंदौरिया,रिंकू पुत्र राजाराम कुशवाह उम्र 25 साल,भानू प्रकाश पुत्र रामसिंह कुशवाह उम्र 26 साल निवासी चंदौरिया,शारदा कुशवाह निवासी बारई घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *