शिवपुरी के BF ने पहले अपनी 19 साल की GF को गोली मारी ,फिर खुद को भी गोली मार दी,GF की मौत,BF की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक शिवपुरी के प्रेमी ने अशोकनगर में अपनी प्रेमिका को गोली मारकर खुद को गोली मार ली है। जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में युवक की हालात भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका की लाश को पीएम के लिए भिजवाकर प्रेमी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे भोपाल रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के विनेगा गांव के नीतू रघुवंशी के मामा पंचबाबडी में है। मामा के गांव में नीतू का प्रेम प्रसंग राधिका रघुवंशी से बन गया था। जिसके चलते दोनों में किसी बात को लेकर विबाद हो गया। इसी विवाद के चलते आरोपी नीतू ने राधिका को रात में मंदिर में बुलाया। जहां रात में लगभग 1 बजे उसकी प्रेमिका मंदिर पर पहुंची और दोनों के बीच विबाद हो गया। जहां आरोपी नीतू ने राधिका के सीने में गोली मार दी। जिससे बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि नीतू और राधिका का अफेयर चल रहा था। बीते दिनों दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नीतू और राधिका का अफेयर चल रहा था। बीते दिनों दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी रात 12 बजे नींद खुली तो बेटी गायब थी। राधिका के पिता भास्कर ने बताया है कि उसकी बेटी ने इसी साल 12वीं क्लास पास की थी। एक दिन पहले ही उसने गुना के कॉलेज में एडमिशन लिया था। बीती रात खाना खाने के बाद हम सभी सो गए। राधिका की दादी और मां उसके पास ही सोई थी। रात करीब 12 बजे जब दादी की नींद खुली तो राधिका बिस्तर पर नहीं थी। कुछ देर तक जब वह नहीं आई तो हम उसे तलाश करने लगे। इसी दौरान नीतू ने फोन कर गोली मारने की बात बताई।

उन्होंने बताया नीतू कुछ दिनों से गांव में काफी आने-जाने लगा था। उसने हमारे घर से कुछ दूर लड़कों के साथ बैठने का ठिकाना बना लिया था। दो दिन पहले वह उन्हें लड़की से फोन पर बात करने की रिकॉर्डिंग सुना रहा था। राधिका से उसकी बात होती थी या नहीं, परिवार में इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

राधिका के परिजन का आरोप है कि उक्त आरोपी नीतू रघुवंशी आपराधिक प्रवृत्ति का था। एक दिन पहले वह कुछ लड़कों के साथ हाथ में पिस्टल लिए घूम रहा था। इस दौरान उसने एक बार फायर भी किया था। वहीं, नई सराय थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना रात 1 से 1:50 बजे के बीच की है। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *