डेढ साल पहले घर से भागी 13 साल की किशोरी गुजरात में मिली ,शादी भी कर ली,2 माह का बच्चा भी हो गया

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज पुलिस ने एक डेढ साल पहले घर से भागी एक 13 साल की नाबालिग किशोरी को गुजरात के मोरवी से दस्तयाब कर लिया है। उक्त किशोरी अपने घर से अपने प्रेमी के साथ 18 मार्च 2022 को भाग गई थी।
जानकारी के अनुसार बीते 18 मार्च 2022 को एक 13 साल की नाबालिग किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरविंद भिलाला के खिलाफ अपरहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। उसके बाद से पुलिस लगातार किशोरी की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने किशोरी की दस्तयाबी पर 5 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
जिसके चलते बीते रोज पुलिस टीम द्वारा मोबाइल न. सीडीआर, टावर लोकेशन प्राप्त की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसपर से पुलिस को सूचना मिली कि उक्त किशोरी गुजरात के मोरवी में रह रही है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त स्थान से किशोरी को दस्तयाब कर लिया।
बताया गया है कि किशोरी ने अपने प्रेमी अरविंद भिलाला से शादी कर ली थी और उसके यहां अब 2 माह का बेटा भी है। जिसके चलते पुलिस अब किशोरी की डेट का बैरीफिकेशन कर रही है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस कार्य मे थाना प्रभारी बदरवास सुनील खेमरिया,सतेन्द्रसिंह भदौरिया,सुरेन्द्र राय की भूमिका सराहनीय रही है ।
