1005401871

विधायक की जन चौपाल में हंगामा: युवक की सुनवाई नहीं हुई तो मासूम को विधायक की कार पर रख दिया

1005401871

शिवपुरी। खबर जिले की नरवर तहसील की है जहां करैरा विधायक रमेश खटीक की जनचौपाल के दौरान हंगामा हो गया। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायतें सुनने से विधायक के इनकार करने पर एक व्यक्ति ने विरोध जताते हुए अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर रख दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बुधवार को नरवर के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में विधायक रमेश खटीक ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनचौपाल का आयोजन किया था।

इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानकपुर और बरखाड़ी के कुछ ग्रामीण भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक रमेश खटीक ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, इसलिए उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं की जा सकती। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और कुछ देर तक वहां विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में अधिकांश ग्रामीण वापस लौट गए।

विरोध में मासूम को विधायक की कार पर रखाइसी बीच, बरखाड़ी निवासी जितेंद्र केवट और संतोष केवट अपने परिवार के साथ जनचौपाल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मछली पकड़ने के विवाद में ठेकेदार ने उनके साथ मारपीट की थी और पुलिस ने भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। सुनवाई न होने से नाराज जितेंद्र केवट ने विरोध जताते हुए अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर रख दिया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।खटीक बोले- मैं आपका विधायक नहींउल्लेखनीय है कि नरवर तहसील का क्षेत्र करैरा और पोहरी, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आता है। करैरा से भाजपा के रमेश खटीक विधायक हैं, जबकि पोहरी से कांग्रेस के कैलाश कुशवाह विधायक हैं। बताया गया है कि विधायक रमेश खटीक ने जनचौपाल में केवल अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और पोहरी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों को यह कहते हुए लौटा दिया कि वे उनके क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *