1005401839

बदरवास का व्यापारी अमन गोयल फैल: किसानों और मजदूरों के करोड़ों लेकर फरार

1005401589

बदरवास। खबर जिले के बदरवास कस्बे की है जहां एक गल्ला व्यापारी द्वारा किसानों और मजदूरों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगी के शिकार लोगों ने थाना प्रभारी बदरवास को शिकायती आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू करने की बात कही है।

पढ़िए दरअसल हुआ क्या है
पीड़ित किसानों और मजदूरों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी अमन पुत्र राजकुमार गोयल, निवासी बदरवास लंबे समय से गल्ला खरीदी का व्यापार करता था। व्यापार के नाम पर उसने कई किसानों से कभी नगद, कभी बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर तो कभी उनकी फसल का पैसा उधारी के रूप में लिया।

आरोप है कि इस बार अमन गोयल ने एक साथ कई लोगों से बड़ी रकम इकट्ठी की और फिर अचानक दुकान बंद कर परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों का दावा है कि ठगी की रकम करोड़ों में है।

आवेदन में बताया गया है कि जब पीड़ित लोग रुपये मांगने आरोपी के परिजन केदारलाल गोयल, कुसुम गोयल आदि के पास जाते हैं तो वे रुपये देने से साफ इंकार कर देते हैं और उल्टा धमकाते हैं कि, दोबारा पैसा मांगने या फोन किया तो तुम्हारे खिलाफ ही रिपोर्ट कर देंगे, झूठे केस में फंसा देंगे। ठगी के शिकार अधिकांश लोग छोटे किसान और दिहाड़ी मजदूर हैं।

इनके पैसे लेकर भागा व्यापारी
प्रारंभिक सूची के अनुसार, पुरुषोत्तम पुत्र कमरलाल धाकड़, बदरवास के 15 लाख नगद, रामस्वरूप धाकड़, अमीबा (बामौर) के 1 लाख, हरिचरण धाकड़, अमीबा के 50 हजार, रामदयाल धाकड़ पुत्र हजारीलाल धाकड़, बामौर के 3.50 लाख, हेमंत पुत्र संतोष शर्मा, बदरवास के 5 लाख नगद, दिनेश पुत्र देवेन्द्र यादव, बदरवास के 6.50 लाख, रामगोपाल राठौर, ईसागढ़ के 2.50 लाख, अन्य पीड़ित चिमन सिंह, भुवनेश प्रजापति, दिलीप सैन, शीलकुमार धाकड़ आदि ने भी लाखों रुपये दिए हैं। इसके अलावा भी दर्जनों लोग हैं, जिनके पैसे लेकर व्यापारी भागा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *