1000829648

24 घंटे में हत्या कांड का खुलासा: प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1000829648

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के भयावन गांव में हुए चर्चित प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 16 जून को मीना लोधी ने भौंती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनके पति प्रभान सिंह लोधी को घर से खींचकर बाहर निकाला और लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में भौंती थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी बलवीर पाल पुत्र सदाराम पाल (35), परमेश्वरदास पाल पुत्र भृगभान सिंह पाल (38), मिजाजी पाल पुत्र ओमकार लाल पाल (34) तथा बलवीर पाल पुत्र रामदीन पाल (30) निवासी भयावन मजरा भोड़न, थाना भौंती को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

गौरतलब है कि महिला से जुड़े विवाद को लेकर हुए इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुम गोयल, सउनि संजय भगत, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया सहित भौंती थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *