1000816298

SDM अनुराग निंगवाल के तबादले पर फूटा जनाक्रोश, करैरा में प्रदर्शन कर आदेश निरस्त करने की मांग

1000816298

शिवपुरी। जिले की करैरा तहसील में पदस्थ एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनुराग निंगवाल के कार्यकाल में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ। उन्होंने भू-माफियाओं, अवैध उत्खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया। लोगों का आरोप है कि ऐसे अधिकारी का तबादला क्षेत्रहित के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने करैरा विधायक रमेश खटीक के खिलाफ नारेबाजी भी की और तबादले को जनता की भावनाओं के विपरीत बताया। हालांकि विधायक की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तबादला आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *