7 साल से फरार स्थाई वारंटी दबोचे, दिनारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

शिवपुरी। दिनारा थाना पुलिस ने वारंट तामीली अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 425/2019 में फरार चल रहे स्थाई वारंटी जीवन उर्फ भगीरथ जाटव (45) निवासी ग्राम कुडैन तथा प्रकरण क्रमांक 419/2020 के स्थाई वारंटी जीतू जाटव (28) निवासी ग्राम ढांड को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को माननीय जेएमएफसी न्यायालय करैरा में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद दोनों को उप जेल करैरा भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, घनश्याम परमार, आरक्षक शिवम यादव, धर्मेन्द्र यादव, दीपक मौर्य, शिवम विश्वकर्मा, प्रदीप कौरव, सैनिक सुरेन्द्र यादव एवं रामसेवक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
