करैरा पुलिस की ने 20.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 4 लाख की जब्ती

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.43 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसौद निवासी अतुल लोधी गल्ला मंडी करैरा में टीन शेड के नीचे स्मैक बेचने के लिए बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20.43 ग्राम स्मैक पाउडर और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक सीहोर जिले के फूलपुर निवासी दयाल सिंह रावत से लाकर बेचता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चाहन, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह चाहर, सहायक उपनिरीक्षक चरन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र सिंह गुर्जर, मत्स्येन्द्र गुर्जर, नीरज सिंह, मधुर श्रीवास्तव, सुरेन्द्र रावत, राधेश्याम जादौन एवं चालक रामअवतार गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
