घर के पीछे बनी टपरिया में लगी आग,एक गाय जिंदा जली, BIKE राख

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के रामगढ गांव से आ रही है। जहां एक युवक के खेत पर बनी टपरिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि टपरिया में बंधी गाय को बाहर नहीं निकाल पाए और गाय सहित टपरिया में रखी बाईक भी लगकर राख हो गई। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मुंशी लाल पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 50 निवासी रामगढ खेत पर मकान बना हुआ है। इसी मकान के पीछे गाय और भेंस बांधने को लेकर एक टपरिया बनी हुई थी। बीती रात्रि इस टपरिया अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे इसमें बंधी एक गाय जिंदा जल गई। साथ ही इस हादसे में एक गाय और एक भेंस भी आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि उसने रस्से जल गए और एक गाय और भैंस भाग गई।
जिससे वह झुलस गई परंतु बच गई। इसके साथ ही इस टपरिया में एक बाईक भी रखी तो जलकर राख हो गई। इस मामले की सूचना मुंशीलाल ने इंदार थाने में की। जहां पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।