Picsart 24 07 05 18 18 49 764

SHIVPURI NEWS – गायत्री कॉलोनी में निकला मगरमच्छ, कॉलोनीवासियों ने खदेड़, नाले में समा गया

Picsart 24 07 05 18 18 49 764

शिवपुरी। खबर शहर की गायत्री कॉलोनी से आ रही है। जहां एक मगरमच्छ गाय के बाड़े के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ देखा गया। सूचना के बाद मौके पर इक्ट्‌ठा हुए कॉलोनी वासियों ने मगरमच्छ को जैसे तैसे मौके से खदेड़ा इसके बाद मगरमच्छ नाले में समा गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गायत्री कॉलोनी के रहने वाले बल्ली शर्मा के घर के बाहर बने गाय के बाड़े के दरवाजे के बाहर एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। जो बाड़े में बंधी गाय और उसके बछड़े को निवाला बनाने की फिराक में बैठा हुआ था।

इस दौरान किसी राहगीर की नजर बड़े के दरवाजे में हो रही आवाज को सुन मगरमच्छ तक पहुंच गई। इसकी सूचना तत्काल बल्ली तिवारी को दी गई। इसके बाद कॉलोनी वासी भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने मगरमच्छ को मौके से खदेड़ा इसके बाद मगरमच्छ पास के नाले में जा समा गया।

गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ को देख लिया था नहीं तो वह गाय या फिर उसके बछड़े को अपना निवाला भी बना सकता था। बता दें कि गायत्री कॉलोनी से सटकर एक नाला बहता है जिसमें कई मगरमच्छ है जो बारिश के दिनों में नाले से बाहर निकल आते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *