swatantra shivpuri 74

SHIVPURI NEWS- अज्ञात कारणों के चलते 17 साल की प्री​ति ने लगाई फांसी,मौत

swatantra shivpuri 74

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ गांव से आ रही है। जहां एक 17 साल की युवती ने फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया। इस मामले मेें पुलिस ने मामला संदग्धि मामते हुए मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। यह मामला नाबालिग की मौत से जुडा हुआ है तो पुलिस ने डॉक्टरों का पैनल बनाकर इसका पीएम कराया है।

इन्दरगढ़ गांव के रहने वाले राजीव धाकड़ ने बताया कि रविवार को अपने परिवार के साथ खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी साढ़े 17 साल की बेटी प्रीति अकेली थी। जब वह शाम को घर लौटा तो बेटी का शव घर के कमरे के पंखे पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद सुभाषपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि नाबालिग के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *