SHIVPURI NEWS- अज्ञात वाहन ने नवविबाहिता दंपत्ति को उडाया,पत्नि की मौत,पति की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषुपरा थाना क्षेत्र के मुडखेडा गांव के पास से आ रही है। जहां बीते रोज एक अज्ञात वाहन ने बाईक सबार नव दंपत्ति को उडा दिया। जिसके चलते दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पत्नि ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पति की हालात नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र का रहने बाला रामसेवक आदिवासी मंगलवार की देर शाम अपनी पत्नी नीतू आदिवासी उम्र 19 को उसके घर से लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मुडखेड़ा के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पति की हालात फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
Advertisement
