SHIVPURI NEWS- हत्या का बदला गैंगरेप: अब गैंगरेप पीडिता के बेटे को मारी गोली,गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ​हिंदी फीचर फिल्म की तर्ज पर गांव में विबाद चला आ रहा है। यह विबाद इतना बडा है कि इस विबाद में एक युवक की पहले जान चली गई। उसके बाद इसी विबाद में एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया अब इस मामले में आरोपीयों ने गैंगरेप पीडिता के बेटे को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।

जानकारी के के अनुसार कुछ साल पहले इंदार थाना क्षेत्र के गुआंसा गांव में गोस्वामी परिवार और लोधी परिवार के बीच जमीनी विवाद हो गया था। इस विवाद में लोधी पक्ष के एक व्यक्ति की जान चली गई थी। हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद भी होता रहता है। कुछ महीने पहले गोस्वामी पक्ष की एक महिला अशोकनगर जिले के मिली थी, महिला ने लोधी पक्ष के लोगों पर रेप के आरोप लगाए थे। अशोकनगर पुलिस ने इस मामले में रेप की धाराओं में मामला दर्ज भी किया था।

बताया गयाह है कि इस विवाद के बाद गोस्वामी परिवार गांव छोड़कर बदरवास कस्बे में रहने लगा है। महिला सुमन गिरी गोस्वामी ने बताया कि वह अपने बेटे रोहित गिरी उम्र 18 साल पुत्र वीरेंद्र गिरी के साथ शुक्रवार को कुसुअन गांव के माता मंदिर पर कथा कराकर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की देर शाम कुसुअन और गुआंसा गांव के बीच मन्ना लोधी और उसके परिवार के शैलेन्द्र लोधी व राहुल लोधी ने दोनों को रोक लिया।

इस बीच शैलेन्द्र ने बेटे रोहित को पहले लाठी मारी फिर मन्ना ने गोली मार दी। इसके बाद तीनों लोग भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पंहुचकर इंदार थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज फिर बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया था। इंदार थाना पुलिस ने मन्ना लोधी, शैलेन्द्र लोधी और राहुल लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *