कोर्ट में पेशी पर आया चोर: लौटते में चुराकर ले जाता था बाईक ,दो बाईकें बरामद

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने आज एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उक्त चोर के कब्जे से पुलिस ने दो बाईकें भी बरामद की है। यह बाईकें न्यायालय परिषर के बाहर से चोरी हुई थी। जिसमें एक बाईक तो न्यायालय के बाबू की और दूसरी बाईक न्यायालय में तारीक पर आए एक ग्रामीण की थी। पुलिस ने इस मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो बाईकें बरामद कर ली है।

बताया जा रहा है कि जिस दिन बाइक चोरी हुई थी। आरोपी न्यायालय में पहले से चल रहे मामले की तारीख को लेकर आया था। उसी दिन चोर ने बाइक चोरी कर ली थीं। कोतवाली प्रभारी विनय यादव ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार बाइक चोर की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी के रहने वाले शातिर चोर संतोष परिहार पुत्र चबन्नी परिहार को पकड़कर पूछताछ की थी। मामले में पूछताछ में संतोष के कब्जे से चोरी की हुई दो बाइकों को बरामद किया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *