सौतेले पिता और सौतेले भाई ने प्लॉट के विबाद के चलते अपनी बहन को पीटा,बहन ने जहर पी लिया

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने सौतेले पिता और भाई की पिटाई के आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस मामले में परिजनों ने तत्काल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पाल ने अपने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिला चिकित्सालय में भर्ती सुनीता पाल ने बताया है कि उसका अपने सौतेले पिता और भाई से जमीन के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद पर से सौतेले भाई और पिता ने सुनीता पाल की मारपीट कर दी इससे आहत होकर सुनीता पाल ने घर में रखी चूहे मारने की दवाई पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
Advertisement
