पूर्व राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा के भाई की मनमौजी के चलते उपसिल पंचायत में नही मनाया राष्ट्रीय पर्व

शिवपुरी। खबर पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत उपसिल से है जहां आज गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण नही किया गया है। एक और सम्पूर्ण देश आज राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मना रहा है तो बहीं पोहरी जनपद में पंचायत भवन पर ध्वजारोहण तक नही किया गया। बहीं सरपंच ने सचिव मस्तराम धाकड़ जोकि पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ का भाई है उस पर पंचायत में मनमर्जी करने के आरोप लगाए हैं
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत उपसिल में राष्ट्रीय पर्व पर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया गया। पंचायत में कार्यक्रम और ध्वजारोहण न किये जाने की बजह उपसिल पंचायत की सरपंच कुशमा आदिवासी से पूछी गई, तो उनका साफतौर पर कहना था कि वह सिर्फ नाम की सरपंच है। सरपंच बनने के बाद उन्हे सचिव मस्तराम धाकड़ ने किसी भी कार्यक्रम या मीटिंग में नहीं बुलाया। सरपंच ने कहा कि मस्तराम धाकड़ पूर्व राजयमंत्री सुरेश धाकड़ का भाई है इसी के चलते पंचायत उनके मुताबिक़ चलती है उन्हें नहीं पूछा जाता है। इसी लिए उन्हें पता नहीं है कि पंचायत में कार्यक्रम किस बजह से आयोजित नहीं हो सका।
जब इस मामले की जानकारी पंचायत सचिव मस्तराम धाकड़ ली गई उन्होंने अपने को चुनाव की ड्यूटी में अटैच बताते हुए कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी रोजगार सहायक पर डाल दी, हालांकि रोजगार सहायक से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उपसिल पंचायत में आज राष्ट्रीय पर्व को नहीं मनाना कहीं न कहीं अवहेलना के दायरे में आता है।
