सिंचाई विभाग के चौकीदार का शव पेड़ पर लटका मिला : फरवरी में होने बाला था रिटार्यड

शिवपुरी। खबर जिले की नरवर तहसील से आ रही है जहां सिंचाई विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत एक बुजुर्ग का शव सिंचाई विभाग मोहनी सागर बांध स्टोर के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। बता दें कि चौकीदार की नाइट ड्यूटी पर तैनात था। सूचना के बाद नरवर थाना पुलिस ने मौके पर चौकीदार के शव को फंदे से उतार पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रतन लाल सेन उम्र 61 साल निवासी नरवर सिंचाई विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे। जिनको मोहनी सागर बांध के स्टोर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। जहां आज सुबह रतन लाल का शव स्टोर के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

मृतक रतन लाल सेन के बेटे राजकुमार सेन ने बताया कि उनके पिता ड्यूटी पर खुशी-खुशी गए थे। उन्होंने विभाग के अफसर पर दबाव बनाए जाने की बात सुनी है। नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जुटी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *