शहीद अमर शर्मा की प्रतिमा लगाने की माँग कर दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

शिवपुरी। इन्डियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश ने विधायक देवेंद्र जैन , नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी , एडिशनल एसपी संजीव मुले, सीएमओ केशव सिंह सगर, टीआई विनय यादव को नववर्ष की शुभकामनाऐं दी। जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने शहीद अमर शर्मा की प्रतिमा लगाने की माँग की। कलेक्टर साहब ने प्रस्ताव देने के लिए कहा तथा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

वेटरन मनोज दीक्षित ने अपनी समस्याएं एडिशनल एसपी और टीआई के सामने रखी। वेटरन रामदास आर्य ने सीएमओ से अपने वार्ड की समस्याएं रखी। सीएमओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर हल करने के निर्देश दिए। वेटरन बृजेश कुमार राठौर ने सैनिकों के असलाह रिन्यूवल की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश भी हमेशा प्रशासन के साथ है ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा , उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर , कोऑर्डिनेटर विशाल जोशी , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कैलाश सिंह जादौन, रामदास आर्य, मनोज कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, मनोज दीक्षित उपस्थित रहे।
अध्यक्ष महोदय ने सभी पूर्व सैनिकों से संगठन में शामिल होने की अपील की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *