काली माता मंदिर पर दर्शन करने गई थी महिला,लोहे के गेट में आ रहे करंट से चिपक गई

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर से आ रही है। जहां अपने घर से माता मंदिर पर दर्शन करने गई एक महिला मंदिर के बाहर लगे लोहे के गेट में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार सानू पत्नि बाईसराम बाथम उम्र 42 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी फिजीकल रोज काली माता मंदिर पर पूजा करने जाती है। आज सुबह वह मंदिर पर दर्शन करने गई। तभी मंदिर के बाहर लोहे के गेट को टच किया। इस गेट में आ रहे करंट से महिला गेट से चिपक गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को गेट से छुटाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है।
Advertisement
