सपना ने धोखे से खा ली गेंहू में कीडे मारने की दवा,हालात नाजुक- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कुदोनिया तोर गांव से आ रही है। जहां एक 24 साल की महिला ने धोखे से गेंहू में कीडे मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिसके चलते महिला को परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला की हालात नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार 24 साल सपना यादव के पति बलराम यादव ने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी घर में रखे गेहूं में दवा लगाने वाली थी। इसके लिए उसने कीड़े मारने की दवा की शीशी मुंह से खोलने का प्रयास किया था। इसी दौरान जहरीली दवा उसके मुंह में चली गई। जिससे सपना की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सपना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisement
