BIG BREAKING NEWS: चुनाव के बाद गांव में हिंसा, जमकर गोलीबारी,तीन की मौत,गाडियां जलाई, गांव में तनाब

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव से आ रही है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है। इस संघर्ष में दोनों और से गोलीयां चलने की खबर है। इस हमले में एक पक्ष के युवक को गोली लगने से गुस्साएं एक जाति विशेष के लोगों ने भदौरिया परिवार के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें 6 लोगों के साथ बेहरमी से मारपीट और उसके बाद उनकी कार में आग लगाकर उनके उपर कार चढाई है। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड दिया है। जबकि एक युवक अभी बेल्टीलेटर पर है। एक साथ गांव में हुए इस तरह के खूनी संघर्ष के बाद गांव में हालात तनाबपूर्ण बन गए है। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में बदल दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों गणेश विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय एक पक्ष का युवक गोली लगने से घायल हो गया था। तभी से कुशवाह और भदौरिया परिवार के बीच रंजिश चली आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसी विबाद के चलते चकरामपुर के मुन्ना भदौरिया के परिवार और वीर सिंह कुशवाह के परिवार के सदस्यों के बीच शुक्रवार शाम पहले विवाद हुआ। इसके बाद मुन्ना भदौरिया के परिवार के सदस्य बोलेरो में सवार होकर कही से आ रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी। इस विवाद में गोलियां भी चली।
विवाद में मुन्ना भदौरिया, उसकी पत्नी आशा देवी उम्र 55 साल, भाई लक्ष्मण और आशा देवी का भतीजा हिमांशु सेंगर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुन्ना भदौरिया के दोनों बेटे राजेंद्र और भोला भी घायल हुए थे। सभी घायलों को पहले नरवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इस हादसें में ग्वालियर में इलाज के दौरान आशादेवी, भतीजा हिमांशु सेंगर उम्र 20 साल और लक्ष्मण भदौरिया उम्र 40 साल की मौत हो गई।
इस मामले में दूसरे पक्ष की और से भी वीरसिंह कुश्वाह को गोली लगी है। साथ ही उसके अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल है। इनका भी उपचार ग्वालियर में जारी है। ग्वालियर में तनाब की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल को भी छावनी में तब्दील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतक हिमांशु सेंगर उम्र 20 साल निवासी छतरपुर अपनी बुआ आशा देवी के यहां भाई दोज पर टीका कराने आया हुआ था। तब से वह यही पर रुका था। लेकिन 2 परिवारों के विवाद में उसकी मौत हो गई। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्व में चली आ रही रंजिश के चलते दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ। इसके बाद कार में आगजनी और पथराव हुआ था। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक युवक की स्थिति भी बेहद नाजुक बताई जा रही है इसे ग्वालियर में डॉक्टरों ने बैन्टीलेटर पर रखा हुआ है। इस घटना के बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया है।