करैरा में लगे प्रागीलाल हटाओ के पोस्टर,प्रागीलाल बोले विरोधियों की साजिश, पुलिस से शिकायत करेंगे

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग से आ रही है। जहां वर्तमान विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल के विरोध में रातों रात बैनर लग गए है। इस बैनर में लिखा गया है कि करैरा विधानसभा से प्रागीलाल जाटव को हटाओं करैरा बचाओं और कांग्रेस लाओ निवेदक समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता। इन पोस्टरों को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी का आरोप है कि यह कृत्य विरोधियों की साजिश है। यह बैनर पोस्टर करैरा के गली कस्बे और चौराहों सहित हाईवे के होटलों पर लगाए गए है। हांलाकि यह पोस्टर कांग्रेस के किन कार्यकर्ताओं ने लगवाए है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
ख़ास बात यह है कि अपने प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में जुटे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र भार्गव को इन बैनरों के बारे में पता नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने कहा कि ऐसा कृत्य कोई भी कांग्रेसी नहीं कर सकता है। मेरे साथ मेरे कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी है, जो क्षेत्र में लगातार कांग्रेस को जिताने के काम में जुटे हुए हैं। इस चुनाव में क्षेत्र की जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिन लोगों के द्वारा ऐसा किया जा रहा है। उन लोगों का पता लगाकर उनकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
