14 सितम्बर को एक्सीडेंट में घायल महिला ने अस्पताल में तोडा दम,नहीं हो सकी शिनाक्त

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल में 55 साल की एक अज्ञात महिला की मौत उपचार के दौरान रविवार की शाम हो गई थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त की। जबकि महिला 14 सितम्बर को सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी थी।

जानाकारी के अनुसार सीहोर थाना पुलिस ने बताया कि 14 सितम्बर को हथेड़ा गांव के एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। महिला को पहले नरवर फिर बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी थी महिला गंभीर रूप से घायल थी उसने भी कुछ नहीं बताया था। महिला ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया था।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की मौत होने की खबर क्षेत्र के थानों सहित पुलिस चौकियों तक पहुंचाई गई। पड़ताल में महिला की शिनाख्त इंदरगढ़ गांव की कमला बाई रावत उम्र 55 साल पति लाल सिंह रावत के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि महिला 14 सितम्बर से लापता हो गई थी। मानसिक कमजोर होने के चलते सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *