दुखद खबर: बच्चों को बचाने के फेर में झुलसे जुगल कुमार ने दिल्ली में ली आखरी सांस

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद में बीते दिनों अपने दो बच्चों को बचाने के फेर में झुलसे ब्यापारी का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह आग से बुरी तरह झुलस गए थे। उसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर किया था। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सक ने दिल्ली रेफर कर दिया था।

क्या था मामला
बीते 5 अक्टूबर को रन्नौद थानांतर्गत ग्राम अकाझिरी में एक ग्रामीण खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने के कारण आग की चपेट में आ गया था। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। इस दौरान ग्रामीण खुद आग में झुलस गया लेकिन इसके वावजूद उसने अपने पति और पिता होने का फर्ज निभाते हुए बच्चों और बीवी को सुरक्षित घर से बाहर निकाला।

ग्रामीण को बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से उसे ग्वालियर ओर उसके बाद दिल्ली रैफर किया था।

यहां बता दे कि मृतक जुगल कुमार जैन पुत्र भैयालाल जैन अपने घर में खाना बना रहे थे। उसी समय सिलेंडर में आग लग गई। यह आग कपड़ो ने पकड़ ली और धीरे धीरे आग पूरे घर मे फेल गई थी। जिसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों को तो बचा लिया था परंतु खुद जिंदगी की जंग हार गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *