SP ने फिर की अपने विभाग की सर्जरी: विवेक यादव होंगे तेंदुआ थाना प्रभारी, नीतू धाकड को रन्नौद की कमान

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने अपने विभाग की सर्जरी करते हुए दो थाना प्रभारी सहित 5 उपनिरीक्षकों के तबादले किए है। आज पुलिस अधीक्षक ने तेदुंआ थाने की कमान उपनिरीक्षक विवेक यादव को सौंपी है। इसके साथ ही रन्नौद थाने की कमान उपनिरीक्षक नीतू धाकड को रन्नौद थाना प्रभारी बनाया गया है।
विवेक यादव बीते कुछ दिनों पहले फिजीकल थाना प्रभारी थे। जहां निरीक्षक रजनी सिंह चौहान के आने के बाद इनको देहात थाने में पदस्थ किया गया था। उसके साथ ही मायापुर थाने की कमान बीते कुछ समय तक उपनिरीक्षक नीतू धाकड के हाथों में थी। परंतु यहां थाना प्रभारी ओपी आर्य के आने के बाद इन्हें जेएसआई के पद पर रहना पडा था। अब इन दोनों को फिर से थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन को थाना पोहरी में पदस्थ किया गया है। साथ ही रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी को करैरा थाने में पदस्थ किया है। इसके साथ ही सहायक उपनिरीक्षक दशरथ सिंह को पुलिस लाईन से पोहरी थाने में पदस्थ किया गया है।
