बीच बाजार में मंदिर से लौट रही महिला के साथ चैन स्नैचिंग, आधी चैन बदमाश ले गए,आधी महिला के पास रह गई

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां 72 साल की महिला के साथ दिन दहाडे चेन स्नेचिंग की बारदात को अंजाम दिया है। यह बदमाश बाईक पर सवार होकर आए थे और महिला के गले से चैन खींचकर भाग रहे थे। परंतु यह पूरी चैन महिला ने नहीं छुडा पाए। आधी चैन महिला के गले में तो आधी चैन को बदमाश छिनाकर ले गए है। इसम मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के पीछे रहने वाली 72 वर्षीय प्रेमवती देवी जैन मंगलवार को पुराने बस स्टेण्ड के पास जैन मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान विष्णु मंदिर के पास गली में हेलमेट पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींच ली और छत्री रोड की तरफ भाग गए।
बुजुर्ग महिला के बेटे चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि सोने की चेन का आधा हिस्सा ही बदमाशों के हाथ लग सका जबकि आधा हिस्सा महिला के गले में ही रह गया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वे दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।