LIVE IN मे रह रही विधवा ने साथ जाने से मना किया तो पत्थर पटककर हत्या

भौंती। ख़बर जिले के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी के मजरा कनेरा कनेरी से आ रही है। जहां एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। जहाँ महिला की उपचार दे दौरान मौत हो गई।
महिला की पहचान ऊमरी निवासी पिंकी परिहार के रूप में की गई है। महिला को इलाज के लिए पहले मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन वहां उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया था।
महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह बेहोशी की स्थिती में है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि महिला की हत्या का प्रयास किसने और क्यों किया है। महिला के साथ फिलहाल उसके परिवार का कोई व्यक्ति अस्पताल नहीं आया। जहाँ महिला की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई
महिला के पति की करीब पांच साल पहले मौत हो गई है। उसके बच्चे भी बताए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल महिला के साथ कोई नहीं है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती करवा दिया है। महिला कनेरा कनेरी कैसे पहुंची और उसे किसने व क्यों मारा है ? यह तो महिला के होश में आने बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामलते की विवेचना में लगी हुई है।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया है कि महिला पति की मौत के बाद बीते 1 साल से गांव के शिवकुमार लोधी के साथ रह रही थी। कल शिवकुमार लोधी अपने मित्र डउआ के साथ महिला को लेने आया था।
जहाँ महिला ने कहा कि अभी वह मूंगफली खोद रही है 2 दिन बाद आ जायेगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और उसने महिला को जान से मारने की नीयत से पत्थर पटक कर हत्या का प्रयास किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।