गोवर्धन थाना प्रभारी SS सिकरवार ने 64 लीटर अवैध शराब केे साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर गोवर्धन थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हाथ भट्टटी की 64 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना गोवर्धन पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना पुलिस को बीते रोज मुखविर द्धारा सूचना मिली। सूचना पर से ग्राम देवपुर से आरोपी सरवन पुत्र स्व मन्नू आदिवासी उम्र 65 साल निवासी ग्राम देवपुर थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब दो प्लास्टिक की नीली कैनों मे 34-30 लीटर कुल 64 लीटर अवैध पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी गोवर्धन एस एस सिकरवार और थाना गोवर्धन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।