शादी के बाद पति करता था मारपीट, महिला ने दूसरी शादी कर ली, अब घर पर गुंडो को लेकर आता है पति, SP से शिकायत

शिवपुरी। एक महिला ने अपने पति की शिकायत आज एसपी से की है जहां महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद पति उसको आए दिन मारता पीटता और घर से बाहर निकाल दिया था जिसके महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। जिसके बाद म​हिला का पहला पति अब उसके घर आकर उसके साथ गाली गलौंज करते ​हुए जान से मारने की धमकी देता है। जिससे तंग आकर महिला ने अब इसकी शिकायत एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नि गोदाराम जाटव महवाता थाना इंदार ने बताया कि उसकी शादी कमलकिशोर शाक्य निवासी कमलागंज के साथ हुई थी। जिसके बाद कमलकिशोर आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था और उसे घर से बाहर भी निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने दूसरे युवक गोदाराम जाटव केे साथ शादी कर ली। जो कि 4—5 बर्ष से गोदाराम के साथ रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

जिसके बाद महिला का पहला पति कमलकिशोर अब उसके घर आकर उसके साथ गाली गलौज कर उसे जान सेे मारने की धमकी देता है और गुंडों को अपने साथ लेकर आता है साथ में मेरे माता पिता को भी साथ लेकर आता है। इसकी शिकायत महिला ने आज एसपी से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *