जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के बेनर तले कलेक्टर और नपाध्यक्ष ने तात्याटोपे पार्क में रौंपे पौधे

शिवपुरी। प्रकृति और सौंदर्यता को और भी बढ़ावा देने के लिए आज शहीद तात्या टोपे पार्क में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि कलेक्टर रविन्द्र कुमार रहे एवं विशिष्ट अथिति गायत्री शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष रही एवं पत्रकार के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया था कलेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ हमारी धरोहर हैं हमें इनके रख रखाव के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देख भाल भी जरूरी है प्राकृत को बचाने एवं सौंदर्य और हमारे जीवन में पेड़ो का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं वहीँ नगरपालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकारों ने पेड़ो का जीवन में कितना महत्व है उसके बारे में भी बारीकी से बताया वही सभी पत्रकार मौजूद रहे जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के सौजन्य से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पत्रकार वीरेंद्र भुल्ले, पर्यावरण प्रेमी अशोक अग्रवाल, बृजेश तोमर, धुर्व शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, पूनम पुरोहित, शालू गोस्वामी, सतेद्र उपाध्याय, सौरव दुबे, नेपाल बघेल, राजू ग्वाल, राजकुमार शर्मा, राजू शर्मा, ज़की खान, शाकिर अली, ब्रज दुबे, मणिका शर्मा, ऋषि, राजबाबू, गौरव शर्मा, अर्जुन रावत, सुरेंद्र रावत आदि पत्रकार उपस्थित रहे।