BREAKING NEWS : महिला का इलाज करने घर पहुंचा DOCTOR ,इंजेक्शन लगाते बिगड गई नियत, महिला के साथ RAPE कर डाला

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के भयावन गांव से आ रही है। जहां एक 27 साल की महिला ने अपने ही घर इलाज करने आए एक झोलाछाप डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 27 वर्षीय महिला निवासी भयावन ने अपने पति के साथ पुलिस थाना भौंती में शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसे बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर प्रभान को घर पर ही इलाज के लिए बुला लिया था। जिसके चलते डॉक्टर उसके घर पर आया। उस समय डॉक्टर ने महिला को अकेला देखकर उसे बुखार के इंजेक्शन लगाए।

उसके बाद डॉक्टर की महिला को अकेला देख नियत बिगड गई और उसने अपनी ही मरीज को पकडकर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। जब महिला का पति लौटकर बापस पहुंचा तो महिला ने डॉक्टर की पूरी करतूत अपने पति को बताई। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *