चलती बस में महिला के हैंड बैग से चोरी,दो संदिग्ध महिलाओं पर जताया संदेह

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज एक चलती बस से एक महिला के पर्स से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक महिला आईटीआई बस स्टॉप में कार में सबार होकर अपने ससुराल जा रही थी। तभी किसी ने उसके हैंड बैग से जेवर और नगदी पार कर दिए। इस मामले में महिला ने दो महिलाओं पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तंजीम खान उम्र 40 साल निवासी कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास पुरानी शिवपुरी अपने मायके आई थी। वह बीते रोज सुबह अपनी ससुराल जाने के लिए श्योपुर से झांसी जाने बाली कृष्णा बस में सबार होकर जा रही थी। पीडिता के पास एक हैंड बैंग था। हैंड बैग के अंदर एक छोटा पर्स रखा था। जिसमें एक चैन, कान के इयर रिंग, पायल और 6 हजार रुपए रखे थे।

जब वह मैं करैरा में बस से उतरी तो उसके हैंड बैग के अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। मुझे 2 महिलाओं पर संदेह है कि जिन्हें बीच रास्ते में बस में बिठाया गया था। महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत शुक्रवार की शाम देहात थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *