कल देर रात से लापता युवक की काली माता मंदिर के पास पेड पर लटका मिला युवक का शव

शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव की है जहॉ गुरुवार सुबह एक युवक का शव काली माता मंदिर के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। युवक बुधवार रात 10 बजे से घर से लापता था।
जानकारी के अनुसार खरेह गांव का रहने वाला मनोज जाटव पुत्र प्रह्लाद जाटव उम्र 30 साल कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। तमाम पूछताछ के बाद भी परिजनों को उसने कुछ नहीं बताया था। मनोज हर रोज अपने गांव के बाहर बने देवी-देवताओं के देव स्थान पर जाकर घंटों बैठा रहता था। मनोज शादीशुदा होकर दो बच्चों का पिता था।

बुधवार की रात करीब 10 बजे मनोज अपने घर से बिना बताए चला गया था जब वह घर नहीं लौटा तो रात में परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं लगा।
गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से थोड़ी दूर काली माता मंदिर के पास एक पेड़ पर उसके शव को लटकते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना मनोज के परिजन सहित रन्नौद पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।ए भेज जांच शुरू कर दी है।