शिवपुरी में बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने बाले श्याम मानव का फूंका पुतला

शिवपुरी। आज शिवपुरी में अंध श्रद्धा उन्मूलन के संस्थापक श्याम मानव द्वारा बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के वारे में अपमान जनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में श्याम मानव का विरोध जारी है। श्याम मानव के विरोध की आंच अब शिवपुरी तक पहुंच चुकी है।
आज बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के माधव चौक पर पहुंचकर श्याम मानव अंधश्रद्धा उन्मूलन के संस्थापक का पुतला दहन किया।
बजरंग सेना के पदाधिकारी शिवम तिवारी ने कहा कि हिंदू धर्म के प्रति अपमानजनक शब्द नहीं होनी चाहिए। सनातन के ऊपर हमला करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जो एक निंदनीय है। जिसके खिलाफ में श्याम मानव का पुतला दहन किया गया।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्याम मानव को खुली चेतावनी दी है। कृप्या कर बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को झूठा साबित कर दिखाते हैं। उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि देंगे। बजरंग सेना के द्वारा माधव चौक पर श्याम मानव का पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया है।