पनिहारी वाटर के मालिक शोभित सांखला का दिल्ली में निधन, भाई दूज के दिन संदिग्ध परिस्थिति में आग की चपेट में आए थे

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम स्टील के पास स्थिति पनिहारी वाटर सप्लायर फैक्ट्री से आ रही है। जहां बीते दीपावली की भाई दूज के दिन अपने ही घर में आग की चपेट मेें आए इस फैक्ट्री के मालिक शोभित सांखला का आज दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। शोभित सांखला फैक्ट्री में ही अपनी पत्नि के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसार शोभित सांखला का शहर में ​पनिहारी वाटर के नाम से पानी का काम था। वह अपनी फैक्ट्री पर पानी बोलत के साथ शहर भर में आरओ का पानी का कारोबार करते थे। बीते दिनों भाई दूज के दिन अपनी ही फैक्ट्री पर संदिग्ध परिस्थिति में आग की चपेट में आ गया था। जिसके चलते परिजन उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली रैफर कर दिया था। जहां आज सुबह शोभित ने अंतिम सांस ली।

बताया गया है कि शोभित ने ​बीते कुछ साल पहले ही घाटीगांव की एक युवती से लव मैरिज शादी की थी। शादी के बाद दोनो के यहां कोई बच्चा नहीं था। यह शादी लबमैरिज होने के चलते परिजनों ने शोभित से दूरियां बना ली थी। अब यह घटना है दुर्घटना है या सुसाईड यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *