swatantra shivpuri 13

SHIVPURI NEWS- बहु ने अनबन: सास ने लगा दी तालाब में छलांग, नाव में मछुआरों ने बचाई जान

swatantra shivpuri 13
swatantra shivpuri 13

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां सास बहु के बीच विबाद के चलते आज सास ने तालाब में कूंदकर जान देने का प्रयास किया। गमीमत रही कि महिला को छलांग लगाते तालाब में मछली पकड रहे महुआरो ने देख किया और तत्काल कूंदकर महिला को बाहर निकाला। जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मीना प्रजापति पत्नी कमलू प्रजापति उम्र 55 साल का अपनी बहु से विबाद हो गया था। इसी विबाद से त्रस्त होकर महिला सीेधे तालाब में जा पहुंची और कूंद गई। महिला को तलाब में डूबता मछली पकड़ने का ठेका लेने बाले राजू बाथम ने देख लिया था। इसके बाद उसने तालाब में नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरों को महिला के डूबने की सूचना दे दी थी। मछुआरों ने तत्काल डूबती महिला की ओर अपणु नाव ले जाकर उसे डूबने से बचाया और तालाब के किनारे लेकर पहुंचे। जहां पहले उसके पेट में भरे पानी को निकाला इसके बाद महिला को तत्काल बैराड़ के अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही बैराड़ पुलिस छानबीन के लिए बैराड़ के अस्पताल पहुंची जहां महिला की पहचान 55 वर्षीय मीना प्रजापति पत्नी कमलू प्रजापति के रूप में की है। महिला ने सुसाइड करने का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले में इस घटना की असल वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *