SHIVPURI NEWS- 17 साल की युवती ने गटका जहर, उपचार के दौरान मौत

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव से आ रही है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने जहर खाकर सुसाइड किया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन नाबालिग किशोरी को शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां नाबालिग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के भीमपुर की रहने वाली 17 वर्षीय रवीना कुशवाह ने शुक्रवार की देर शाम घर में हुए किसी अज्ञात विवाद के चलते जहर खा लिया था। इसके बाद तबीयत बिगड़ने से किशोरी को जिला अस्पताल लेकर परिजन लेकर पहुंचे थे।
जहां किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। अब पुलिस इस सुसाईड के पीछे की बजह की जांच कर रही है कि आखिर युवती ने यह कदम उठाया क्यों है।
