जंगली जानवरों ने किया दंपत्ति पर हमला: पत्नि 200 फिट गहरी खाई में गिरी,बचाने पति भी गिर गया,पत्नि की मौत,पति की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुनाया के जंगल से आ रही है। जहां एक नवविबाहित दंपत्ति पर जंगली जानवरों ने हमला बोल दिया। इन जानवरों से बचने के दौरान पत्नि खाई में गिर गई। अपनी पत्नि को बचाने के चक्कर में पति भी खाई में जा गिरा। इस घटना में पत्नि की मौत हो गई। जबकि पति की हालात नाजुक बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यहां बता दें घटना स्थल सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में पड़ता है लेकिन घटना की सूचना परिजनों ने बम्हारी थाना को दी। इसके बावजूद पति-पत्नी का जल्द से जल्द रेस्क्यू करने बम्हारी थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस बल के लिए रात 9 बजे जंगल पहुंचे और दोनों की सर्चिंग के लिए अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक वे 6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद जंगल की गुनाया की घाटी में गिरे पति-पत्नी तक पंहुचे।

थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी वहीं महिला के पति की सांसे चल रहीं थी। दोनों को पुलिस बल के सहयोग से 6 किलोमीटर तक पैदल लाया गया। इसके बाद उन्हें सतनबाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां महिला को डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया था वहीं बाद में घायल महिला के पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का रहने वाले युगल दंपति हेमराज मोगिया उम्र 24 साल और उसकी पत्नी सुगनाथ मोगिया की शादी एक साल पहले हुई थी। दोनों जंगल से गोंद तोड़ने का काम करते थे इसी के चलते पति-पत्नी दो-तीन माह से गुनाया के जंगल मे झोपड़ी बना कर रह थे।

बताया गया है रविवार शाम किसी अज्ञात जंगली जानवर ने महिला पर हमला कर दिया था। हमले से बचने के लिए महिला असंतुलित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। वहीं, पत्नी को बचाने के प्रयास में हेमराज भी खाई में गिर गया था। बता दें कि दंपती पर किस जंगली जानवर ने हमला किया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सुभाष पुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *