NEW-YEAR की पार्टी मनाकर लौटे जूनियर डॉक्टर ने मेडीकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर का हसिये से सिर फोड़ डाला

शिवपुरी। खबर मेडीकल से आ रही है। जहां नववर्ष की पार्टी मनाने के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने मेडीकल कॉलेज के अपने ही सीनियर डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी है। जूनियर डॉक्टर ने डॉक्टर के सिर में हसिया मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर को मेडीकल कॉलेज में भर्ती करया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात को मेडीकल कॉलेज मे पदस्थ डॉक्टर पुष्पेन्द्र तोमर अपने प्लाट पर था। तभी बहां जूनियर डॉक्टर रानू लोधी अपने साथी के साथ 31फर्स्ट की पार्टी मनाकर आ पहुंचा। रानू अपने हाथ में हसिया और साथी पिस्टल लेकर आया था। इसके बाद दोनों डॉक्टर के आवास पर पहुंचे। जहां रानू लोधी ने डॉ पुष्पेन्द्र तोमर के आवास के दरवाजे में लात मार दीे। इसी बात पर उनमें विवाद बढ़ गया और रानू ने अपने हाथ में लिए हसिए से डॉक्टर का सिर फोड़ दिया।

बताया गया है कि इसके बाद डॉक्टर पुष्पेन्द्र लोधी को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में ही भर्ती किया है। इस घटना के बाद डॉ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *