मजदूरी के पैसे नहीं मिले,CM HELPLINE पर भी कर चुका था शिकायत,नहीें सुनी तो बेचारे मजदूर ने खा लिया जहर,गंभीर

शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां एक मजदूर को मजदूरी नहीं मिलने पर उसने सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की। परंतु सुनवाई नहीं हुई तो युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अब युवक की हालात नाजुक बनी हुई है।

पीडित युवक लालाराम रजक ने बताया कि मेरा बेटा संजय रजक मकान बनाने की कारीगरी का काम करता है। कुछ माह पहले संजय ने दर्पण कॉलोनी में एक मकान का निर्माण किया था लेकिन मकान बनवाने वाले ने संजय को लगभग 50 हजार रुपए की मजदूरी नहीं दी।

इसके बाद उसे धमकी भी दी गई थी। इसकी शिकायत संजय ने पहले पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो संजय ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन के नंबर 181 पर भी दर्ज कराई थी, परंतु वहां भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते संजय ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *