मूंगफली की फसल बर्बाद: नाव के जरिए फसल का रेस्क्यू , फसल पूरी तरह बर्बाद

शिवपुरी। जिले में बेमौसम हुई बारिश ने तबाई मचा दी है। यहां ​अन्नदाता की पकी फसल खेतों में पूरी तरह से वर्बाद हो गई है। किसानों के चलते पूरी तरह से मायूस हो गए है। आज जो तस्वीर निकलकर सामने आई है उसने किसानों की पूरी दुर्दशा बयान कर दी।

किसानों के दर्द को झलकाती हुई तस्वीरें निकल कर सामने आई है। जिसमें एक किसान अपनी मूंगफली की बर्बाद हुई। फसल को नाव के सहारे रेस्क्यू कर रहा है। गौरतलब है कि बीते 48 घंटों में शिवपुरी जिले में भारी वर्षा ने कोहराम मचाया था। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों की खेतों में पकी पकाई मूंगफली की फसल लगभग 80 फीसदी तक बर्बाद हो चुकी है। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी की झलक देखी जा सकती है।

नाव के सहारे फसलों का रेस्क्यू
पिछोर तहसील के भवनपुरा गांव में भारी बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि किसानों के खेत तालाबों में तब्दील हो गए। खेतों में पानी इतनी मात्रा में भरा कि खेतों में नाव तक तैरने लगी। कई किसानों ने नाव के सहारे अपनी फसल को बचाने का प्रयास किया। भवनपुरा गांव के रहने वाले किसान राजकुमार केवट ने बताया कि उनके द्वारा कई बीघा में मूंगफली की फसल की गई थी।

परंतु अतिवृष्टि के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई। मूंगफली की फसल में मूंगफली का दाना पड़ चुका था। जिसे बचाने के लिए उनके द्वारा नाव के सहारे फसल बचाने का प्रयास किया। उनका यह प्रयास भी असफल रहा। राजकुमार केवट ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *