अपने छोटे भाई और पत्नि के साथ ससुराल जा रहा था 65 साल का नहार सिंह,CAR ने उडा दिया

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली पुल के पास से आ रही है। जहां एक 65 साल का बुजुर्ग अपने भाई और अपनी पत्नि के साथ बाईक से अपनी ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार नहार सिंह तोमर उम्र 65 साल निवासी राजगढ व्यावरा अपने छोटे भाई इंदर सिंह तोमर और अपनी पत्नि कमलेश तोमर उम्र 55 साल के साथ बाईक से अपनी ससुराल बामौर रन्नौद जा रहा था। तभी पचावली पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को उडा दिया। जिससे बाईक पर बैठे नहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। उनकी पत्नि और छोटे भाई को भी चोटें आई है। जिनका भी उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।