अचानक 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान: सडकें सूनसान,बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले लोग

शिवपुरी। आज शिवपुरी में अचानक से तापमान में उछाल देखने को मिला है। आज जैसे जैसे दोपहर हुआ अचानक आसमान से आग बरसने लगी। अचानक तापमान 43 ​डिग्री पर जा पहुंचा। दोपहर के समय दो पहिया वाहनों पर लू थपेडे़ स्किन को जला रहे हैं। शिवपुरी में रविवार को तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया, जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।

रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग दोपहर के समय तो बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जिसके चलते शहर की सड़कें दोपहर के समय लगभग सूनी ही नजर आईं। शहर के ह्दय स्थल माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौक, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, सर्किट हाउस रोड जैसे व्यस्ततम स्थानों पर भी इक्का दुक्का लोग ही आते जाते नजर आए। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह तापमान और अधिक हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पहाड़ अथवा पठार हैं, वहां तो गर्मी के हालात और भी बुरे हैं।

तापमान बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों की माने तो कि तापमान बढ़ने के कारण जुकाम, खांसी व वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज आ रहे है। उनके अनुसार अस्पताल में 400 पलंगों की क्षमता है लेकिन भर्ती मरीजों की संख्या 400 से भी अधिक पहुच गई है। वहीं अगर ओपीडी की बात करें तो ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ कर 900 से 1000 तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

इस मौसम में सुरक्षा ही सबसे बड़ा उपचार है। डॉक्टर्स के अनुसार वर्तमान में जो हालात उसमें घर से निकलने से पहले घर में चल रहे एसी और कूलर को बंद करने के बाद कुछ देर तक सामान्य स्थिती में बैठें, इसके बाद घर के बाहर निकलें। अगर एसी और कूलर में से सीधा बाहर निकलते हैं तो आपको लू लगने के चांस बढ़ जाते हैं। उनका कहना है कि यही स्थिति बाहर से घर में पहुंचने के बाद रखें। बाहर से जाने के बाद अगर सीधा एसी अथवा कूलर में गए या ठंडा पानी पी लिया तो जुकाम होना तय है। बाहर से घर में जाने के बाद पहले शरीर के तापमान को सामान्य होने दें। इसके बाद ही पानी आदि पीएं या एसी-कूलर की हवा में जाएं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *